वित्र में इय्याक नअ्बुदु की दुआ
नमाज़ की दुआएं
((اللَّهُمَّ إِيَّاكَ نعْبُدُ، وَلَكَ نُصَلِّي وَنَسْجُدُ، وَإِلَيْكَ نَسْعَى وَنَحْفِدُ، نَرْجُو رَحْمَتَكَ، وَنَخْشَى عَذَابَكَ، إِنَّ عَذَابَكَ بِالكَافِرِينَ مُلْحَقٌ. اللَّهُمَّ إِنَّا نَسْتَعينُكَ، وَنَسْتَغْفِرُكَ، وَنُثْنِي عَلَيْكَ الْخَيْرَ، وَلاَ نَكْفُرُكَ، وَنُؤْمِنُ بِكَ، وَنَخْضَعُ لَكَ، وَنَخْلَعُ مَنْ يَكْفرُكَ)).
उच्चारण:
अल्लाहुम्म इय्याक नअ्बुदु, व लक नुसल्ली व नस्जुदु, व इलैक नस्आ व नह्फ़िदु, नर्जू रह्मतक, व नख़्शा अज़ाबक, इन्न अज़ाबक बिल्काफ़िरीन मुल्हिक़। अल्लाहुम्म इन्ना नस्तईनुक, व नस्तग़्फ़िरुक, व नुस्नी अलैकल ख़ैर, वला नक्फ़ुरुक, व नुअ्मिनु बिक, व नख़्ज़अु लक, व नख़्लऊ मंय्यक्फ़ुरुक।
हिंदी अर्थ:
ऐ अल्लाह! हम तेरी ही इबादत करते हैं, तेरे ही लिए नमाज़ पढ़ते और सजदा करते हैं, तेरी ही तरफ दौड़ते और जल्दी करते हैं, तेरी रहमत की उम्मीद रखते हैं और तेरे अज़ाब से डरते हैं, बेशक तेरा अज़ाब काफिरों को ज़रूर पहुंचने वाला है। ऐ अल्लाह! हम तुझसे मदद मांगते हैं, तुझसे माफी मांगते हैं, तेरी अच्छी तारीफ़ करते हैं, तेरा इनकार नहीं करते, तुझ पर ईमान रखते हैं, तेरे आगे झुकते हैं, और जो तेरा इनकार करे उससे हम अलग होते हैं।
वित्र में इय्याक नअ्बुदु की दुआ

⚠️ कुछ गलत लगा?

अगर आपको इस पेज पर कोई ग़लती (तर्जुमा, तथ्य, या कुछ और) दिखी हो, तो हमें बताएं — हम जांच करके ठीक करेंगे।

0%