((اللَّهُمَّ ربَّ السَّمَوَاتِ السَّبْعِ، وَرَبَّ الْعَرْشِ الْعَظِيمِ، كُنْ لِي جَاراً مِنْ فُلاَنِ بْنِ فُلاَنٍ، وَأَحْزَابِهِ مِنْ خَلاَئِقِكَ، أَنْ يَفْرُطَ عَلَيَّ أَحَدٌ مِنْهُمْ أَوْ يَطْغَى، عَزَّ جَارُكَ، وَجَلَّ ثَنَاؤُكَ، وَلاَ إِلَهَ إِلاَّ أَنْتَ)).
उच्चारण:
अल्लाहुम्म रब्बस्समावातिस्सब्अ़ि, व रब्बल अ़र्शिल अ़ज़ीम, कुन ली जारम् मिन फ़ुलानिब्नि फ़ुलान, व अह्ज़ाबिही मिन ख़लाइक़िक, अंय्यफ़्रुत अलय्य अहदुम् मिन्हुम औ यत्ग़ा, अ़ज़्ज़ जारुक, व जल्ल सनाउक, वला इलाहा इल्ला अंत।
हिंदी अर्थ:
ऐ अल्लाह! सातों आसमानों के रब, बड़े अर्श के रब! फलां बिन फलां (उसका नाम लें) और उसके साथियों और तेरी मखलूक में से उसके गिरोह से मेरा हिमायती बन जा, ताकि उनमें से कोई मुझ पर ज़्यादती न करे और न सरकशी करे। तेरी हिमायत ज़बरदस्त है और तेरी तारीफ़ बुज़ुर्ग है, तेरे सिवा कोई माबूद नहीं।
ज़ालिम हुक्मरान के जुल्म से पनाह (शख्स का नाम लेकर)