((اللَّهُمَّ رَبَّ السَّمَوَاتِ السَّبْعِ وَرَبَّ الأَرْضِ، وَرَبَّ الْعَرْشِ الْعَظِيمِ، رَبَّنَا وَرَبَّ كُلِّ شَيْءٍ، فَالِقَ الْحَبِّ وَالنَّوَى، وَمُنْزِلَ التَّوْرَاةِ وَالْإِنْجِيلِ، وَالْفُرْقَانِ، أَعُوذُ بِكَ مِنْ شَرِّ كُلِّ شَيْءٍ أَنْتَ آخِذٌ بِنَاصِيَتِهِ. اللَّهُمَّ أَنْتَ الأَوَّلُ فَلَيْسَ قَبْلَكَ شَيْءٌ، وَأَنْتَ الآخِرُ فَلَيسَ بَعْدَكَ شَيْءٌ، وَأَنْتَ الظَّاهِرُ فَلَيْسَ فَوْقَكَ شَيْءٌ، وَأَنْتَ الْبَاطِنُ فَلَيْسَ دُونَكَ شَيْءٌ، اقْضِ عَنَّا الدَّيْنَ وَأَغْنِنَا مِنَ الْفَقْرِ)).
उच्चारण:
अल्लाहुम्मा रब्बस्समावातिस्सब्अ़, व रब्बल अ़र्शिल अ़ज़ीम, रब्बना व रब्ब कुल्लि शैइन, फ़ालिक़ल हब्बि वन्नवा, व मुन्ज़िलत्तौराति वल इन्जील, वल फ़ुर्क़ान, अऊज़ु बिका मिन शर्रि कुल्लि शैइन अंता आख़िज़ुम बिनासियतिही, अल्लाहुम्मा अंतल अव्वलु फ़लैस क़ब्लक शैउन, व अंतल आख़िरु फ़लैस बअ्दक शैउन, व अंतज़्ज़ाहिरु फ़लैस फ़ौक़क शैउन, व अंतल बातिनु फ़लैस दूनका शैउन, इक़्ज़ि अन्नद्दैन व अग़्निना मिनल फ़क़्र।
हिंदी अर्थ:
ऐ अल्लाह! सातों आसमानों के रब, ज़मीन के रब, बड़े अर्श के रब, हमारे रब और हर चीज़ के रब! दाने और गुठली को फाड़ने वाले, तौरात, इंजील और कुरान उतारने वाले! मैं हर उस चीज़ की बुराई से तेरी पनाह मांगता हूं जिसकी चोटी (नियंत्रण) तेरे कब्ज़े में है। ऐ अल्लाह! तू ही अव्वल है, तुझसे पहले कुछ नहीं, तू ही आख़िर है, तेरे बाद कुछ नहीं, तू ही ज़ाहिर है, तुझसे ऊपर कुछ नहीं, और तू ही बातिन है, तुझसे नज़दीक कुछ नहीं। हमारा कर्ज़ अदा कर दे और हमें मोहताजी से बेनियाज़ कर दे।
कर्ज़ अदा होने की दुआ (सोते वक्त)