((اللَّهُمَّ إِنِّي أَعُوذُ بِكَ مِنَ الْبُخْلِ، وَأَعوذُ بِكَ مِنَ الْجُبْنِ، وَأَعُوذُ بِكَ مِنْ أَنْ أُرَدَّ إِلَى أَرْذَلِ الْعُمُرِ، وَأَعُوذُ بِكَ مِنْ فِتْنَةِ الدُّنْيَا وَعَذَابِ الْقَبْرِ)).
उच्चारण:
अल्लाहुम्मा इन्नी अऊज़ु बिका मिनल बुख़्ल, व अऊज़ु बिका मिनल जुब्न, व अऊज़ु बिका मिन अन उरद्द इला अर्ज़लिल उमुर, व अऊज़ु बिका मिन फ़ित्नतिद्दुन्या व अज़ाबिल क़ब्र।
हिंदी अर्थ:
ऐ अल्लाह! मैं कंजूसी से तेरी पनाह मांगता हूं, बुज़दिली से तेरी पनाह मांगता हूं, और सबसे बुरी उम्र यानी बुढ़ापे की कमज़ोरी की तरफ लौटाए जाने से तेरी पनाह मांगता हूं, और दुनिया के फ़ितनों और कब्र के अज़ाब से तेरी पनाह मांगता हूं।
कंजूसी-बुज़दिली-बुढ़ापे की कमज़ोरी से पनाह