أَعُوذُ بِاللَّهِ مِنَ الشَّيطَانِ الرَّجِيمِ ﴿اللَّهُ لاَ إِلَهَ إِلاَّ هُوَ الْحَيُّ الْقَيُّومُ لاَ تَأْخُذُهُ سِنَةٌ وَلاَ نَوْمٌ لَّهُ مَا فِي السَّمَوَاتِ وَمَا فِي الأَرْضِ مَن ذَا الَّذِي يَشْفَعُ عِنْدَهُ إِلاَّ بِإِذْنِهِ يَعْلَمُ مَا بَيْنَ أَيْدِيهِمْ وَمَا خَلْفَهُمْ وَلاَ يُحِيطُونَ بِشَيْءٍ مِّنْ عِلْمِهِ إِلاَّ بِمَا شَاء وَسِعَ كُرْسِيُّهُ السَّمَوَاتِ وَالْأَرْضَ وَلاَ يَؤُودُهُ حِفْظُهُمَا وَهُوَ الْعَلِيُّ الْعَظِيمُ﴾.
उच्चारण:
अल्लाहु ला इलाहा इल्ला हुवल हय्युल क़य्यूम, ला तअखुज़ुहू सिनतुव् वला नौम, लहू मा फिस्समावाति वमा फिल अर्ज़, मन ज़ल्लज़ी यश्फ़अु इन्दहू इल्ला बिइज़्निही, यअलमु मा बैन ऐदीहिम व मा खल्फहुम, वला युहीतूना बिशैइम् मिन इल्मिही इल्ला बिमा शा, वसिआ कुर्सिय्युहुस्समावाति वल अर्ज़, वला यऊदुहू हिफ्ज़ुहुमा, व हुवल अलिय्युल अज़ीम।
हिंदी अर्थ:
अल्लाह के सिवा कोई सच्चा माबूद नहीं, वह हमेशा ज़िंदा रहने वाला और सारी कायनात को संभालने वाला है। न उसे ऊँघ आती है, न नींद। आसमानों और ज़मीन में जो कुछ है, सब उसी का है। कौन है जो उसकी इजाज़त के बिना उसके पास सिफारिश कर सके? वह उनके आगे और पीछे का सब कुछ जानता है, और लोग उसके इल्म में से कुछ भी नहीं समझ सकते सिवाय उसके जो वह चाहे। उसकी कुर्सी आसमानों और ज़मीन को घेरे हुए है, और इनकी हिफाज़त उसे थकाती नहीं। वह बहुत बुलंद और बहुत बड़ा है। (सूरह बकराह: 255)
सुबह-शाम की तिलावत