इस्तिखारा की दुआ
इस्तिखारा की दुआ
((اللَّهُمَّ إِنِّي أَسْتَخِيرُكَ بِعِلْمِكَ، وَأَسْتَقْدِرُكَ بِقُدْرَتِكَ، وَأَسْأَلُكَ مِنْ فَضْلِكَ العَظِيمِ؛ فَإِنَّكَ تَقْدِرُ وَلاَ أَقْدِرُ، وَتَعْلَمُ وَلاَ أَعْلَمُ، وَأَنْتَ عَلاَّمُ الغُيُوبِ، اللَّهُمَّ إِنْ كُنْتَ تَعْلَمُ أَنَّ هَذَا الأمْرَ - وَيُسَمِّي حَاجَتَهُ - خَيْرٌ لِي فِي دِينِي وَمَعَاشِي وَعَاقِبَةِ أَمْرِي – أَوْ قَالَ: عَاجِلِهِ وَآجِلِهِ - فَاقْدُرْهُ لِي وَيَسِّرْهُ لِي ثمَّ بَارِكْ لِي فِيهِ، وَإِنْ كُنْتَ تَعْلَمُ أَنَّ هَذَا الْأَمْرَ شَرٌّ لِي فِي دِينِي وَمَعَاشِي وَعَاقِبَةِ أَمْرِي – أَوْ قَالَ: عَاجِلِهِ وَآجِلِهِ – فَاصْرِفْهُ عَنِّي وَاصْرِفْنِي عَنْهُ وَاقْدُرْ لِيَ الْخَيْرَ حَيْثُ كَانَ، ثُمَّ أَرْضِنِي بِهِ)).
उच्चारण:
अल्लाहुम्मा इन्नी अस्तख़ीरुक बिइल्मिक, व अस्तक़्दिरुक बिक़ुद्रतिक, व अस्अलुक मिन फ़ज़्लिकल अ़ज़ीम, फ़इन्नक तक़्दिरु वला अक़्दिर, व तअ्लमु वला अअ्लम, व अंत अल्लामुल ग़ुयूब। अल्लाहुम्म इन कुन्त तअ्लमु अन्न हाज़ल अम्र (यहां अपनी हाजत का नाम लें) ख़ैरुल् ली फ़ी दीनी व मआशी व आक़िबति अम्री, फ़क़्दुर्हु ली व यस्सिर्हु ली सुम्म बारिक ली फ़ीह, व इन कुन्त तअ्लमु अन्न हाज़ल अम्र शर्रुल् ली फ़ी दीनी व मआशी व आक़िबति अम्री, फ़स्रिफ़्हु अन्नी वस्रिफ़्नी अ़न्हु, वक़्दुर लियल ख़ैर हैसु कान, सुम्म अर्ज़िनी बिह।
हिंदी अर्थ:
ऐ अल्लाह! मैं तुझसे तेरे इल्म के ज़रिए भलाई मांगता हूं, और तेरी कुदरत से ताकत मांगता हूं, और तेरे बड़े फज़्ल का सवाल करता हूं, क्योंकि तू कादिर है और मैं नहीं, तू जानता है और मैं नहीं जानता, और तू ग़ैब की बातों को खूब जानने वाला है। ऐ अल्लाह! अगर तू जानता है कि यह काम (अपनी हाजत का नाम लें) मेरे दीन, मेरी दुनिया और मेरे अंजाम के लिए बेहतर है, तो इसे मेरे लिए मुक़द्दर कर दे, मेरे लिए आसान बना दे, फिर उसमें मेरे लिए बरकत डाल दे। और अगर तू जानता है कि यह काम मेरे दीन, मेरी दुनिया और मेरे अंजाम के लिए बुरा है, तो इसे मुझसे दूर कर दे और मुझे इससे दूर कर दे, और जहां भी भलाई हो वह मेरे लिए मुक़द्दर कर दे, फिर मुझे उस पर राज़ी कर दे। (यह दुआ दो नफ़ल नमाज़ पढ़कर की जाती है)
इस्तिखारा की दुआ (दो नफ़ल के बाद)

⚠️ कुछ गलत लगा?

अगर आपको इस पेज पर कोई ग़लती (तर्जुमा, तथ्य, या कुछ और) दिखी हो, तो हमें बताएं — हम जांच करके ठीक करेंगे।

0%