((اللَّهُمَّ اغْفِرْ لِفُلاَنٍ (بِاسْمِهِ) وَارْفَعْ دَرَجَتَهُ فِي الْمَهْدِيِّينَ، وَاخْلُفْهُ فِي عَقِبِهِ فِي الْغَابِرِينَ، وَاغْفِرْ لَنَا وَلَهُ يَا رَبَّ الْعَالَمِينَ، وَافْسَحْ لَهُ فِي قَبْرِهِ، وَنَوِّرْ لَهُ فِيهِ)).
उच्चारण:
अल्लाहुम्मग़्फ़िर लि फ़ुलान, वर्फ़अ़ दरजतहू फ़िल मह्दिय्यीन, वख़्लुफ़्हु फ़ी अ़क़िबिही फ़िल ग़ाबिरीन, वग़्फ़िर लना व लहू या रब्बल आलमीन, वफ़्सह् लहू फ़ी क़ब्रिही, व नव्विर लहू फ़ीह।
हिंदी अर्थ:
ऐ अल्लाह! फलां (मरने वाले का नाम लें) को बख्श दे, हिदायत पाने वालों में उसका दर्जा बुलंद कर, उसके पीछे रह जाने वालों में उसका जानशीन बन, ऐ रब्बुल आलमीन हमें और उसे बख्श दे, उसकी कब्र को कुशादा कर दे और उसमें नूर भर दे।
मय्यित की आँखें बंद करते वक्त की दुआ