सूरह बकराह की आखिरी 2 आयतें
सोने से पहले की दुआएं
﴿آمَنَ الرَّسُولُ بِمَا أُنزِلَ إِلَيْهِ مِن رَّبِّهِ وَالْمُؤْمِنُونَ كُلٌّ آمَنَ بِاللَّهِ وَمَلآئِكَتِهِ وَكُتُبِهِ وَرُسُلِهِ لاَ نُفَرِّقُ بَيْنَ أَحَدٍ مِّن رُّسُلِهِ وَقَالُواْ سَمِعْنَا وَأَطَعْنَا غُفْرَانَكَ رَبَّنَا وَإِلَيْكَ الْمَصِيرُ* لاَ يُكَلِّفُ اللَّهُ نَفْساً إِلاَّ وُسْعَهَا لَهَا مَا كَسَبَتْ وَعَلَيْهَا مَا اكْتَسَبَتْ رَبَّنَا لاَ تُؤَاخِذْنَا إِن نَّسِينَا أَوْ أَخْطَأْنَا رَبَّنَا وَلاَ تَحْمِلْ عَلَيْنَا إِصْراً كَمَا حَمَلْتَهُ عَلَى الَّذِينَ مِن قَبْلِنَا رَبَّنَا وَلاَ تُحَمِّلْنَا مَا لاَ طَاقَةَ لَنَا بِهِ وَاعْفُ عَنَّا وَاغْفِرْ لَنَا وَارْحَمْنَآ أَنتَ مَوْلاَنَا فَانصُرْنَا عَلَى الْقَوْمِ الْكَافِرِينَ﴾.
उच्चारण:
आमनर्रसूलु बिमा उन्ज़िला इलैहि मिर्रब्बिही वल मुअ्मिनून, कुल्लुन आमन बिल्लाहि व मलाइकतिही व कुतुबिही व रुसुलिही, ला नुफ़र्रिक़ु बैन अहदिम्मिर्रुसुलिही, व क़ालू समिअ्ना व अतअ्ना ग़ुफ़्रानका रब्बना व इलैकल मसीर। ला युकल्लिफ़ुल्लाहु नफ़्सन इल्ला वुसअहा, लहा मा कसबत व अलैहा मक्तसबत, रब्बना ला तुआख़िज़्ना इन नसीना औ अख़्तअ्ना, रब्बना वला तह्मिल अलैना इस्रन कमा हमल्तहू अलल्लज़ीना मिन क़ब्लिना, रब्बना वला तुहम्मिल्ना मा ला ताक़ता लना बिही, वअ्फ़ु अन्ना, वग़्फ़िर लना, वर्हम्ना, अंता मौलाना फ़न्सुर्ना अलल क़ौमिल काफ़िरीन।
हिंदी अर्थ:
रसूल ईमान लाए उस चीज़ पर जो उनके रब की तरफ से उन पर उतारी गई, और ईमान वाले भी सब अल्लाह पर, उसके फरिश्तों पर, उसकी किताबों पर और उसके रसूलों पर ईमान लाए, (और कहा) हम उसके रसूलों में से किसी में फर्क नहीं करते। और उन्होंने कहा: हमने सुना और हमने माना, ऐ हमारे रब! हम तेरी माफी चाहते हैं और तेरी ही तरफ लौटना है। अल्लाह किसी जान पर उसकी ताक़त से ज़्यादा बोझ नहीं डालता। उसे उतना ही मिलेगा जो उसने कमाया, और उतना ही नुकसान होगा जो उसने कमाया। ऐ हमारे रब! अगर हम भूल जाएं या ग़लती कर बैठें तो हमें मत पकड़। ऐ हमारे रब! हम पर वह बोझ मत डाल जो तूने हमसे पहले वालों पर डाला था। ऐ हमारे रब! हम पर वह बोझ मत डाल जिसकी हममें ताक़त नहीं। और हमें माफ़ कर दे, हमें बख़्श दे और हम पर रहम कर। तू ही हमारा मौला है, तो काफ़िर कौम के मुक़ाबले में हमारी मदद कर।
सूरह बकराह की आखिरी 2 आयतें (285-286)

⚠️ कुछ गलत लगा?

अगर आपको इस पेज पर कोई ग़लती (तर्जुमा, तथ्य, या कुछ और) दिखी हो, तो हमें बताएं — हम जांच करके ठीक करेंगे।

0%