नमाज़ के बाद ला हौला वला क़ुव्वता की दुआ
नमाज़ की दुआएं
((لَا إِلَهَ إِلاَّ اللَّهُ وَحْدَهُ لاَ شَرِيكَ لَهُ، لَهُ الْمُلْكُ، وَلَهُ الْحَمدُ، وَهُوَ عَلَى كُلِّ شَيْءٍ قَدِيرٌ. لاَ حَوْلَ وَلاَ قُوَّةَ إِلاَّ بِاللَّهِ، لاَ إِلَهَ إِلاَّ اللَّهُ، وَلاَ نَعْبُدُ إِلاَّ إِيَّاهُ, لَهُ النِّعْمَةُ وَلَهُ الْفَضْلُ وَلَهُ الثَّنَاءُ الْحَسَنُ، لَا إِلَهَ إِلاَّ اللَّهُ مُخْلِصِينَ لَهُ الدِّينَ وَلَوْ كَرِهَ الكَافِرُونَ)).
उच्चारण:
ला इलाहा इल्लल्लाहु वह्दहू ला शरीक लह, लहुल मुल्कु व लहुल हम्द, व हुवा अला कुल्लि शैइन क़दीर। ला हौला वला क़ुव्वता इल्ला बिल्लाह, ला इलाहा इल्लल्लाह, वला नअ्बुदु इल्ला इय्याह, लहुन्निअ्मतु व लहुल फ़ज़्लु व लहुस्सनाउल हसन, ला इलाहा इल्लल्लाहु मुख़्लिसीन लहुद्दीन वलौ करिहल काफ़िरून।
हिंदी अर्थ:
अल्लाह के सिवा कोई माबूद नहीं, वह अकेला है, उसका कोई शरीक नहीं, बादशाहत उसी की है और तारीफ़ भी उसी की है, और वह हर चीज़ पर कादिर है। अल्लाह के सिवा किसी में कोई ताकत या कुव्वत नहीं, अल्लाह के सिवा कोई माबूद नहीं, हम उसी की इबादत करते हैं, उसी की नेमत है, उसी का फज़ल है, और उसी की अच्छी तारीफ़ है। अल्लाह के सिवा कोई माबूद नहीं, हम उसी के लिए दीन को खालिस करते हैं, चाहे काफिरों को बुरा लगे।
नमाज़ के बाद ला हौला वला क़ुव्वता की दुआ

⚠️ कुछ गलत लगा?

अगर आपको इस पेज पर कोई ग़लती (तर्जुमा, तथ्य, या कुछ और) दिखी हो, तो हमें बताएं — हम जांच करके ठीक करेंगे।

0%